📅 Saturday, 05 September 2026 | 08:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

जम्मू कश्मीर : आप विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से वापस लिया अपना समर्थन

📅 15 June 2025, 03:32 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जम्मू कश्मीर : आप विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से वापस लिया अपना समर्थन
जम्मू कश्मीर : आप विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से वापस लिया अपना समर्थन

जम्मू कश्मीर. आप विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला सरकार से वापस लिया अपना समर्थन. डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने गठबंधन से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने सरकार से अपना समर्थन आधिकारिक रूप से वापस ले लिया है.

जम्मू कश्मीर की सियासत में हलचल बढ़ गई है. दरअसल, डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर के लोगों के हित में ये फैसला ले रहा हूं. 

मेहराज मलिक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा मैं डोडा से विधायक मेहराज मलिक, सरकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) को अपना समर्थन वापस लेता हूं. यह निर्णय जम्मू और कश्मीर के मेरे लोगों के सर्वोत्तम हित में लिया गया है, जिनका विश्वास और कल्याण हमेशा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, अब बहुत हो गया, सरकार के 9 महीने. आने वाले दिनों में बड़ा फैसला लिया जाएगा. जवाबदेह होने का समय. कार्रवाई करने का समय.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें