📅 Monday, 07 September 2026 | 03:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 22°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

दिलचस्प कहानी : क्या आपने देखा है जीरो रुपये का नोट?, जानें कब और क्यों छापे गए

📅 01 January 2022, 11:55 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिलचस्प कहानी : क्या आपने देखा है जीरो रुपये का नोट?, जानें कब और क्यों छापे गए
दिलचस्प कहानी : क्या आपने देखा है जीरो रुपये का नोट?, जानें कब और क्यों छापे गए

आपने अभीतक सुना होगा की, लाखो करोडो रुपयों के नोट छपते है कुछ देशो में, लेकिन क्या आपने सुना है, 0 रुपये का नोट छपा है, वह भी हमारे प्यारे भारत में| भारत में वर्तमान समय में 1 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के नोट छपते है| लोग इन पैसो का इस्तेमाल अपनी रोज मर्रा की चीज वस्तुओ को खरीदने और अन्य कामो के लिए करते है|

लेकिन हम आपको आज 0 रुपये की नोट के बारेमे बताने जा रहे है| इस नोट में महात्मा गाँधी का फोटो भी छापा गया था| यह नोट अन्य नोटों जैसा ही दीखता था| इसको रिजर्व बेंक ऑफ़ इण्डिया ने नहीं छापा था| आप सोच रहे होंगे की 0 रुपये वाले इस नोट को छापने के पीछे का कारण क्या हो सकता है|

आपको बतादे की, 0 रुपये के नोट को एक खास उदेश्य के लिए छापा गया था| इसको करप्शन के खिलाफ मुहीम के तहत छापा गया था| एक NGO ने करप्शन के खिलाफ एक मुहीम के दौरान इस नोट को छापा था| इसे देश की 4 भाषा, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में छापा गया था|

0 रुपये के 5 लाख नोट छापे गए थे, और इसको लोगो के बिच में बाँट दिया गया था| इसमें भष्टाचार के खिलाफ सूत्र लिखे हुए थे| इस नोट के ऊपर NGO का नंबर और ईमेल आईडी भी दिया हुआ था| अगर किसी व्यक्ति के पास से रिश्वत मांगी जाती तो उसके बदले में 0 रुपये का नोट दिया जाता था|

भ्रष्टाचार को ख़तम करने के लिए यह मुहीम काफी सफल रही थी| नोट के ऊपर कुछ ऐसे सूत्र लिखे हुए थे| “भ्रष्टचार ख़त्म करो”, “न लेने की न देने की कसम खाते है” ऐसे कई सूत्र नोट पर छापे गए थे| अगर किसीसे रिश्वत मांगी जाती तो वह इस NGO को संपर्क करके उस अधिकारी के बारेमे जानकारी देता था| इस संस्था का नाम 5th पिलर है|

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें