देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में, औसत से 4 गुना ज्यादा
देश में हाल ही में जीडीपी वृद्धि दर और बेहतर जीएसटी कलेक्शन के रिकॉर्ड आंकड़े आए। लेकिन, अगस्त में बेरोजगारी दर बढ़ने की चिंताजनक खबर भी आई है। देश में बेरोजगारी के आंकड़ों पर नजर रखने वाली निजी संस्था- सेंट्रल फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर अगस्त में 1.37% बढ़कर 8.32% हो गई। यह जुलाई में 6.95% थी।
राज्यों में हरियाणा 35.7% बेरोजगारी दर के साथ टॉप पर कायम है। पिछले 5 साल में यह बेरोजगारी दर अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा है। इससे पहले कोरोना की पहली लहर के दौरान लगे लॉकडाउन के समय अप्रैल 2020 में बेरोजगारी दर 43.2% पर पहुंच गई थी, जो अब तक की सर्वाधिक है। अगस्त में शहरी बेरोजगारी दर 39.2% व ग्रामीण बेरोजगारी दर 33.6% रही। प्रदेश में जुलाई में बेरोजगारी दर 28.1% थी, जो अगस्त में 7.6% बढ़ गई। चिंता का विषय यह है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिन महीनों में लॉकडाउन रहा, उन महीनों से भी ज्यादा बेरोजगारी दर अगस्त में दर्ज की गई है।
देश में एक माह में 16 लाख जॉब गईं
देश में कार्यरत लोगों की संख्या अगस्त में 39.77 करोड़ दर्ज की गई, जो जुलाई में 39.93 करोड़ थी। एक माह में करीब 16 लाख लोग बेरोजगार हो गए। इसमें बड़ी संख्या ग्रामीण इलाकों की रही। इसके पीछे मुख्य वजह खरीफ के सीजन में कम बुवाई होना बताया जा रहा है।
प्रदेश में एक माह में ग्रामीण क्षेत्र में 12.6% बढ़ गई बेरोजगारी
नई नौकरी मिल नहीं रही, पुरानी जा रहीं
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान