📅 Monday, 02 November 2026 | 02:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,255.02 ▲ +795.49 (+1.07%) • निफ्टी 50: 23,316.85 ▲ +263.75 (+1.14%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,260 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,600 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

राज्यपाल ने खोया आपा : गवर्नर आरिफ ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर लगाया बड़ा आरोप

📅 12 December 2023, 12:59 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राज्यपाल ने खोया आपा : गवर्नर आरिफ ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर लगाया बड़ा आरोप
राज्यपाल ने खोया आपा : गवर्नर आरिफ ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर लगाया बड़ा आरोप

तिरुवनंतपुरम : 

केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान (Kerala Governor Arif Mohammad Khan) ने राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) पर बड़ा आरोप लगाया है. आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने उन्हें चोट पहुंचाने की साजिश की है. 

केरल के गवर्नर ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कहने और उनके निर्देश पर ही गुंडों ने उन्हें शारीरिक तौर पर क्षति पहुंचाने की कोशिश की है. गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्य में संवैधानिक तंत्र ध्वस्त होता दिख रहा है.

 राज्यपाल ने कहा, 'मुख्यमंत्री मुझे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए यह साजिश रच रहे हैं, जैसा कि उन्होंने कन्नूर में किया था। एसएफआई कार्यकर्ता सीएम के निर्देश पर मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आए थे.

आरिफ खान ने कहा, 'जब मुख्यमंत्री इस साजिश का हिस्सा हैं, तो यह पुलिस क्या कर सकती है।' उन्होंने कहा कि वह अपराधियों को सड़क पर शासन करने की अनुमति नहीं देंगे.

राज्यपाल ने खोया आपा

खान को अपना वाहन रोकते और प्रदर्शनकारियों को चुनौती देने के लिए कार से बाहर निकलते देख सुरक्षा अधिकारी हैरान रह गए. इसके बाद उन्होंने अपना आपा खोते हुए पुलिस अधिकारियों से पूछा, 'क्या मुझे यही सुरक्षा कवर दिया गया है.

राज्यपाल का किया गया पीछा

एक पुलिस अधिकारी को खान को शांत करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, जबकि अन्य ने एसएफआई कार्यकर्ताओं का पीछा किया, जो राज्यपाल के वाहन तक आने में कामयाब रहे और उन पर हाथ उठाते देखा गया.

इसके बाद खान ने एक बार फिर विजयन पर अपना गुस्सा जाहिर किया और यह कहते सुने गए कि ऐसा लगता है कि सीएम ने एसएफआई कार्यकर्ताओं को उनके साथ मारपीट करने की खुली छूट दे दी है। उन्होंने पूछा क्या किसी को भी सीएम के वाहन के पास पहुंचने की अनुमति दी जाएगी?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के.सुधाकरन ने इसे राज्य के इतिहास का काला दिन बताया, जबकि उनके भाजपा समकक्ष के.सुरेंद्रन ने आ रोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा वाहनों की गति कम कर दी, ताकि प्रदर्शनकारी आकर राज्यपाल के वाहन को टक्कर मार सकें। उन्होंने कहा, 'राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है और हम ऐसी गुंडागर्दी पर मूकदर्शक नहीं बने रहेंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें