बैडमिंटन में पीवी सिंधु से बढ़ी गोल्ड की उम्मीद
📅 29 July 2021, 09:49 AM
•
✍️ paliwalwani.com
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
टोक्यो ओलंपिक में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानदार सफर जारी है. सिंधु ने आज डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराकर मेडल की राह में एक कदम और बढ़ा दिया है. आज खेले गए महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में सिंधु बेहतरीन फॉर्म में नजर आई और उन्होंने अपनी विरोधी ब्लिचफेल्ट को इस मुकाबले में कोई मौका नहीं दिया. पीवी सिंधु ने पहले गेम में से ही इस मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और अपने ताकतवर स्मैश और कंट्रोल के दम पर 11-6 से बढ़त बना ली. इसके बाद मिया ने वापसी करते हुए सिंधु को चुनौती देने की कोशिश की लेकिन अंत में सिंधु के कौशल और आक्रामक तेवर के आगे ये काफी साबित नहीं हुआ और सिंधु ने पहला गेम 21-15 से अपने नाम कर लिया.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान