किसान अपडेट : अब सरकार किसानो को देगी 12 हजार रुपये, जाने कैसे करे अप्लाई
जमशेदपुर : किसानों की आय दोगुना करने के लिए मोदी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। चाहे वह पैसा देने की बात हो या फिर योजना लाने की। कई तरह की सुविधाएं किसानों को दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खबर है। जल्द ही किसानों को सालाना 12 हजार रुपए मिलने वाले हैं।
अगली किस्त के साथ मिलेगा फंसा हुआ पैसा
जिन किसानों को पीएम किसान योजना लाभार्थी सूची में होने के बावजूद अपनी पिछली किस्त नहीं मिली है उन्हें पीएम फार्मर स्कीम की अगली किस्त के साथ पैसा मिलेगा। वहीं, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पीएम किसान योजना में किसानों के खाते में त्रैमासिक रूप से दो हजार रुपये जमा करने के बजाय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आगे जाकर चार हजार रुपये जमा किए जाएंगे। यदि ऐसा होता है तो किसानों को पहले प्राप्त छह हजार रुपये प्रत्येक वर्ष के बजाय तीन किस्तों में 12 हजार रुपये प्राप्त होंगे।
पति-पत्नी को एक साथ नहीं मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल दो हजार रुपये की समान किस्तों में किसान के खातों में छह हजार रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इससे किसानों में खुशी की लहर है। किसानों का कहना है कि पहली ऐसी सरकार आई है जो उनलोगों के लिए इतना कुछ सोच रही है। वहीं, इस योजना के तहत पति और पत्नी दोनों को इसका लाभ नहीं मिल सकता है।
पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण कैसे करें
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान