📅 Saturday, 31 October 2026 | 04:10 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

शादी समारोह के दौरान महिलाओं के झुंड को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत : पूरे गांव में मातम छाया

📅 26 March 2022, 11:13 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी समारोह के दौरान महिलाओं के झुंड को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत : पूरे गांव में मातम छाया
शादी समारोह के दौरान महिलाओं के झुंड को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत : पूरे गांव में मातम छाया

बिहार : छपरा बिहार के सारण जिले में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है. यहां शादी समारोह के दौरान रस्‍म निभा रही महिलाओं के झुंड में एक अनियंत्रित ट्रक घुस आया और कई महिलाओं को कुचल दिया. घटना मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा की है. इस सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पल भर में ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. देखते ही देखते घटनास्‍थल पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए छपरा के सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया. भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आलाधिकारी पहुंच गए. दूसरी तरफ, ट्रक ड्राइवर घटनास्‍थल से फरार हो गया.

घटना में घायलों के परिजनों ने बताया कि सभी लोग लुकमान हुसैन के बेटे की शादी में पचरौड़ के टीकमगढ़ बारात लेकर गए थे. बारात जाने के बाद रात में घर की महिलाएं डोमकच (वैवाहिक रस्म) कर रही थीं. उसी दौरान एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक सिवान की तरफ से मशरक आ रहा था. ट्रक ने महिलाओं के झुंड को जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया. पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है. और मामले की अच्छे से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें