📅 Thursday, 05 November 2026 | 11:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 78,678.61 ▲ +1,377.21 (+1.78%) • निफ्टी 50: 24,373.70 ▲ +413.10 (+1.72%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹195,800 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

शराबी ने तेज रफ्तार से स्कार्पियो चलाकर दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

📅 19 May 2022, 09:38 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शराबी ने तेज रफ्तार से स्कार्पियो चलाकर दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
शराबी ने तेज रफ्तार से स्कार्पियो चलाकर दंपत्ति को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में शराब के नशे में धुत्त एक स्कॉर्पियो वाहन चालक ने घर के बाहर आंगन में बैठे दंपती को अपने चपेट में ले लिया. इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. और वाहन चालक घायल हो गया हैं. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं, जहां प्राथमिक उपचार शुरू हो गया. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. हादसा पसान थाना अंतर्गत ग्राम सेंहा में हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेंहा में लखन चौधरी और संगीता चौधरी अपने घर के बाहर आंगन में आराम कर रहे थें इस दौरान शराब के नशे में धुत्त एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने आंगन में बैठे दंपती को अपने चपेट में ले लिया. इससे लखन चौधरी की मौत हो गई, जबकि संगीता और स्कॉर्पियो चालक की हालत गंभीर हैं. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें