📅 Monday, 28 September 2026 | 03:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,820.24 ▼ -1,075.50 (-1.46%) • निफ्टी 50: 22,788.25 ▼ -352.25 (-1.52%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

निर्माण सामग्री के दाम नहीं घटे, तो 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा घर खरीदना

📅 18 November 2021, 10:07 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
निर्माण सामग्री के दाम नहीं घटे, तो 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा घर खरीदना
निर्माण सामग्री के दाम नहीं घटे, तो 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा घर खरीदना

रियल एस्टेट कंपनियों के शीर्ष निकाय क्रेडाई ने सीमेंट और इस्पात की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि पर चिंता जताई है। क्रेडाई ने कहा है कि अगर कच्चे माल के दाम नीचे नहीं आए, तो आवासीय संपत्तियों की कीमतें 10 से 15 प्रतिशत बढ़ सकती हैं। उद्योग निकाय ने सरकार से कच्चे माल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने की मांग करते हुए निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती का सुझाव दिया।

कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने कहा कि निर्माण में इस्तेमाल किये जाने कच्चे माल की कीमतों में जनवरी, 2020 से लगातार वृद्धि हो रही है। निकाय ने कहा कि कोविड प्रतिबंधों और श्रमबल की कमी के कारण निर्माण में देरी से पिछले 18 महीनों में निर्माण लागत में 10 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

क्रेडाई ने एक बयान में कहा, ‘‘कच्चे माल की कीमतें निकट भविष्य में नहीं घटती हैं, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि निर्माण की बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए आवासीय संपत्तियों की कीमतें 10-15 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी।’’

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें