📅 Friday, 09 October 2026 | 01:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,436.19 ▼ -202.51 (-0.28%) • निफ्टी 50: 22,534.50 ▼ -68.60 (-0.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

BREAKING NEWS : संपत्ति विवाद में पन्ना की महारानी जीतेश्वरी देवी गिरफ्तार

📅 22 July 2021, 08:14 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BREAKING NEWS : संपत्ति विवाद में पन्ना की महारानी जीतेश्वरी देवी गिरफ्तार
BREAKING NEWS : संपत्ति विवाद में पन्ना की महारानी जीतेश्वरी देवी गिरफ्तार

पन्ना । पन्ना राजपरिवार की संपत्ति के मालिकों का आपसी विवाद एक बार फिर सामने आया है। पवई पुलिस ने पन्ना महारानी जीतेश्वरी देवी को राजमाता दिलहर कुमारी पर पिस्टल तानने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महारानी को न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी के बाद महारानी जीतेश्वरी देवी ने कहा कि महाराज की बीमारी का फायदा उठाकर साजिश के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पन्ना राज परिवार की सबसे वरिष्ठ सदस्य राजमाता दिलहर कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने महारानी जीतेश्वरी देवी, उनके पति महाराज राघवेंद्र सिंह, बेटा, बेटियों और अन्य सहयोगियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, घर में अवैध प्रवेश, गालीगलौज, धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पन्ना राजपरिवार का संपत्ति विवाद कोई नई बात नहीं है। बीते डेढ़ दशक से यह विवाद चल रहा है। परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य आमने-सामने आते रहे हैं, लेकिन महाराजा की मौत के बाद कुछ दिनों के लिए शांत यह विवाद एक बार फिर सामने आया है।

संपत्ति को लेकर पन्ना का सबसे प्रतिष्ठित परिवार बीते दो दशक से एक दूसरे का दुश्मन बना हुआ है। इसके पहले भी कई बार ऐसी मारपीट, गालीगलौज संपत्ति हड़पने के आरोप लगते और लगाते रहे हैं। कुछ साल पहले ही राजमाता दिलहर कुमारी की रिपोर्ट पर हुई शिकायत में तबके युवराज और अब महाराजा राघवेंद्र सिंह 1 साल तक तिहाड़ जेल में बन्द रह चुके हैं।

मामले में पन्ना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला रजिस्टर्ड किया गया है। पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेजा जा चुका है। आज एक और आरोपी की गिरफ्तारी पवई से हुई है। उसे भी न्यायालय में पेश कर रहे हैं।

पन्ना महाराज खा चुके हैं तिहाड़ जेल की हवा

पन्ना महाराज राघवेंद्र सिंह तिहाड़ जेल की हवा खा चुके हैं। उन्हें उनकी माता दिलहर कुमारी ने पैसों के गबन की शिकायत पर जेल भेजवाया था। वह तकरीबन 1 साल तिहाड़ जेल में रहे। उसके बाद उनकी जमानत हुई थी। पन्ना महाराज पर आरोप था कि उन्होंने अपने पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक से एक करोड़ निकाल लिए थे। जिसकी शिकायत उनकी मां ने पुलिस से की थी और बेटे को जेल भेजवा दिया था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें