📅 Monday, 28 September 2026 | 08:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹235,400 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

चलती कार में लगी भीषण आग : युवक-युवती की जलकर मौत

📅 08 January 2025, 01:04 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
चलती कार में लगी भीषण आग : युवक-युवती की जलकर मौत
चलती कार में लगी भीषण आग : युवक-युवती की जलकर मौत

हैदराबाद.

हैदराबाद में सोमवार शाम एक कार में आग लग जाने से उसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घाटकेसर थाना पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई, जब वाहन घाटकेसर से बाछराम जा रहा था।

इस दौरान कार में अचानक लगी आग की चपेट में आने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में एक पुरुष था, जबकि दूसरे व्यक्ति का शव पूरी तरह झुलस गया था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक की पहचान श्री राम (26) के रूप में हुई, जबकि दूसरी एक महिला थी। ये दोनों सोमवार शाम घाटकेसर से घनपुर गांव की ओर अपनी CNG कार में यात्रा कर रहे थे, तभी इनकी गाड़ी में आग लग गई। जब आसपास से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखा तो आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिेगेड की टीम ने सबसे पहले आग पर काबू पाया और उसके बाद कार के अंदर पड़े महिला के शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों में से एक ने आग से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से उसके कपड़ों में आग लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें