100 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ जारी किया तीसरा गैर-जमानती वारंट
मुंबई : 100 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह अभी कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। इस मामले में पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी तो हो चुकी है, लेकिन अभी परमबीर सिंह कानून के दायरे से बाहर हैं। उनके खिलाफ पहले भी दो गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। यह तीसरा गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। अब उनपर कानून का शिकंजा कसा जा सकता है। मंगलवार को इसी केस से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए पुलिस इंस्पेक्टर नंदकुमार गोपाल और आशा कोर्के को मुंबई मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 7 दिन की सीआईडी रिमांड पर भेज दिया था। इन दोनों को CID ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। ये दोनों मुंबई क्राइम ब्रांच में तैनात थे। परमबीर के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में शिकायत दर्ज की गई है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →