📅 Sunday, 01 November 2026 | 11:48 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मुम्बई

शेयर बाजार में बाजार में बड़ी गिरावट : निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूबे

📅 22 October 2024, 08:27 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर बाजार में बाजार में बड़ी गिरावट : निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूबे
शेयर बाजार में बाजार में बड़ी गिरावट : निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूबे

मुंबई. BSE Sensex 930 अंक टूटकर 80,220 पर बंद हुआ , जबकि निफ्टी 50 इंडेक्‍स में 310 अंक या 1.25% की गिरावट आई है और यह 24,472 लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी बैंक भी 700 अंकों से ज्‍यादा टूट गया. बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से ICICI बैंक के शेयर ग्रीन जोन में थे. बाकी के सभी 29 शेयर रेट अलर्ट पर कारोबार कर रहे थे.

आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई. सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 81,151.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 309 अंक की कमी आई, जिससे यह 24,472.10 पर समाप्त हुआ. यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इससे कुल मार्केट कैप लगभग 9 लाख करोड़ रुपये घट गया है.

बिकवाली का दबाव : बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली पीएसयू बैंक, मेटल और रियल्टी सेक्टर में हुई. इन सेक्टर्स में गिरावट के चलते छोटे और मझोले शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1503.65 अंक या 2.61% गिरकर 56,174.05 पर बंद हुआ. इसी तरह, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 736.40 अंक या 3.92% की गिरावट आई, जिससे यह 18,061.00 पर समाप्त हुआ.

बड़े शेयरों की स्थिति : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 576 शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 3,407 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में केवल आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल ने बढ़त दिखाई, जबकि बाकी सभी बड़े शेयर गिरावट का सामना कर रहे थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें