📅 Tuesday, 15 September 2026 | 02:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,438.79 ▼ -342.97 (-0.46%) निफ्टी 50: 23,271.00 ▼ -127.10 (-0.54%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,560 🥈 चांदी (1kg): ₹237,500 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
मुम्बई

शरद पवार की संजय राउत को सलाह : ‘आतंकवाद के खिलाफ राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए’

📅 19 May 2025, 09:33 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शरद पवार की संजय राउत को सलाह : ‘आतंकवाद के खिलाफ राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए’
शरद पवार की संजय राउत को सलाह : ‘आतंकवाद के खिलाफ राजनीति आड़े नहीं आनी चाहिए’

मुंबई. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने ही गठबंधन के नेता संजय राउत को लताड़ लगाई है. उन्होंने शिवेसना यूबीटी के नेता संजय राउत को सलाह दी कि जब भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो उसके बीच स्थानीय राजनीति को नहीं लाया जाना चाहिए.

गौरतलब है कि संजय राउत ने एक दिन पहले ही केंद्र सराकर द्वारा सांसदों का सर्वदलीय दल विभिन्न देशों को भेजने की आलोचना की थी और इंडी गठबंधन की पार्टियों से केंद्र सरकार के इस कदम का बहिष्कार करने की अपील की गई थी.

मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘जब अंतरराष्ट्रीय मुद्दे आते हैं तो पार्टी स्तर की राजनीति को पीछे छोड़ देना चाहिए. आज केंद्र सरकार ने कुछ प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है और उन्हें विदेशों में जाकर पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान की गतिविधियों पर भारत का पक्ष रखने की जिम्मेदारी दी गई है.

पवार ने याद करते हुए कहा कि वह भी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव द्वारा गठित एक दल के साथ संयुक्त राष्ट्र गए थे, जिसका नेतृत्व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें