📅 Sunday, 15 November 2026 | 12:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
भोपाल

मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर…होली के बाद शुरू हो सकता है भीषण गर्मी का दौर

📅 14 March 2025, 01:28 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर…होली के बाद शुरू हो सकता है भीषण गर्मी का दौर
मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर…होली के बाद शुरू हो सकता है भीषण गर्मी का दौर

दिन का तापमान 40 डिग्री पहुंचने की संभावना

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर

हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा तापमान

भोपाल. हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया

हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप के तेवर और तीखे होने की संभावना है। गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।मौसम विशेषज्ञ अजय  शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में तपिश लगातार बढ़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर कुछ और तीखे हो सकते हैं। होली के बाद हर दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें