📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
मुम्बई

मुंबई : बीच सड़क पर शख्स की पीट-पीटकर हत्या, बचाने को ऊपर लेटी महिला

📅 14 October 2024, 06:12 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुंबई : बीच सड़क पर शख्स की पीट-पीटकर हत्या, बचाने को ऊपर लेटी महिला
मुंबई : बीच सड़क पर शख्स की पीट-पीटकर हत्या, बचाने को ऊपर लेटी महिला

मुंबई. मुंबई में कुछ लोगों ने एक छोटे से विवाद के चलते एक शख्स को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. यह विवाद गाड़ी ओवरटेक को लेकर हुआ था. जिसमें कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम आकाश माइन बताया जा रहा है.

मुंबई के दिंडोशी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भीड़ एक शख्स को पीटती हुई नजर आ रही है. वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है जो पीड़ित को बचाने के लिए उसके ऊपर लेटी हुई है और एक दूसरा शख्स हाथ जोड़-जोड़कर भीड़ से माफी मांग रहा है और लोग उसे भी पीट रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें