📅 Monday, 28 September 2026 | 06:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
मुम्बई

मुंबई के कोचिंग टीचर ने किया 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने किया गिरफ्तार

📅 05 December 2023, 01:05 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुंबई के कोचिंग टीचर ने किया 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई के कोचिंग टीचर ने किया 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के एंटॉप हिल पुलिस थाना क्षेत्र के सायन कोलीवाड़ा इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में 16 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय छात्रा ने कोचिंग सेंटर में इसी साल दाखिला लिया था. आरोपी टीचर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था. इसी बीच उसने कई बार मौका देखकर उसका यौन उत्पीड़न किया था. आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुना दी. इसके बाद उसके परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिला केस दर्ज कर लिया है.

इसी साल अगस्त में एक दूसरे टीचर की काली करतूत सामने आई थी, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया था. मुंबई में विक्रोली स्थित एक स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर ने डेढ़ महीने के अंदर चार छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बना डाला. आरोपी इस तरह से एक के बाद एक छात्राओं के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था. आखिरकार तंग आकर पीड़ित छात्राओं ने इस मामले का खुलास कर दिया.पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ना केवल इन वारदातों को कबूल किया है, बल्कि उसने बताया है कि पहले वाले स्कूल में भी उसने इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है. पुलिस की एक टीम इस मामले की गहराई से जांच में जुट गई थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें