📅 Monday, 26 October 2026 | 09:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मुम्बई

दिवाली के बाद वह बम फोड़ेंगे : आज 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस : मंत्री 1 बजे करेंगे पलटवार

📅 09 November 2021, 10:57 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिवाली के बाद वह बम फोड़ेंगे : आज 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस :   मंत्री 1 बजे करेंगे पलटवार
दिवाली के बाद वह बम फोड़ेंगे : आज 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस : मंत्री 1 बजे करेंगे पलटवार

मुंबई : फडणवीस पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की तरफ से ड्रग्स का धंधा चलाने का आरोप लगाया गया था. इसके साथ ही नवाब मलिक ने फडणवीस की पत्नी के भी ड्रग्स तस्कर से संबंध बताए थे और आरोप लगाया था कि उनके गाने को ड्रग्स तस्कर ने फाइनेंस किया था.

मुंबई ड्रग्स केस में एक तरफ जहां जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला और तेज होता हुआ दिख रहा है. आज महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे है. इससे पहले, अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के बाद देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था कि वह दिवाली के बाद वह बम फोड़ेंगे.  

फडणवीस के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पलटवार करने के लिए नवाब मलिक भी दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. एनसीपी के सीनियर नेता की तरफ से एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े और देवेन्द्र फडणवीस पर ड्रग्स को लेकर कई सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें