📅 Sunday, 25 October 2026 | 02:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
मुम्बई

INDIA गठबंधन की मुंबई मीटिंग में शामिल होंगे 28 दल : मकसद एक है, बीजेपी को हटाना

📅 30 August 2023, 08:03 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
INDIA गठबंधन की मुंबई मीटिंग में शामिल होंगे 28 दल : मकसद एक है, बीजेपी को हटाना
INDIA गठबंधन की मुंबई मीटिंग में शामिल होंगे 28 दल : मकसद एक है, बीजेपी को हटाना
  • मुंबई :
  • महाराष्ट्र (Maharashtra) में I.N.D.I.A गठबंधन (Alliance) की तीसरी बैठक होने वाली है. 31 अगस्त और 1 सितंबर 2023 को I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक होने वाली है. वहीं इस बैठक से पहले मुंबई में महा विकास आघाड़ी (Maha Vikas Aghadi in Mumbai) की बैठक हुई. बैठक के बाद एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

    उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) के दौरान कहा कि हमारी विचारधारा (thinking) तो अलग है, लेकिन हमारा लक्ष्य एक है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि तानाशाही, जुमलेबाजी के खिलाफ सभी एक साथ हैं और हमारी वजह से ही सिलेंडर (Cylinder) के दाम को केंद्र ने घटाया है. 

    ठाकरे ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को बचानेवाला कोई नहीं है. विकास के साथ हमें बीजेपी से आजादी भी चाहिए. उद्धव ठाकरे ने आगे कहा हम तानाशाही जुमलेबाजी के खिलाफ एक साथ आए हैं. हमारी वजह से ही सिलेंडर का दाम घटाया गया है. हम भारत माता की रक्षा के लिए एक साथ आए हैं. 

    I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी विचारधारा अलग है, लेकिन मकसद एक है, बीजेपी को हटाना. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा देश में एक विकल्प बनने का पूरा भरोसा है. चुनाव में परिवर्तन के लिए विकल्प होगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा हमें बहुत खुशी है कि इंडिया गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है. 

    बेंगलुरु में हम 26 (दल) थे, यहां 28 हो गए हैं. जैसा भारत बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा. वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने विपक्षी दल इंडिया की तीसरी बैठक पर कहा हम लोकतंत्र को बचाने और बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं. एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें