📅 Sunday, 01 November 2026 | 09:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुआ विस्फोट; अब तक 9 लोगों की मौत

📅 17 December 2023, 12:43 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुआ विस्फोट; अब तक 9 लोगों की मौत
सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुआ विस्फोट; अब तक 9 लोगों की मौत

इनपुट- न्यूज़ एजेंसी भाषा

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. नागपुर जिले में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय ब्लास्ट हुआ. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.

राहत और बचाव कार्य शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही धमाके की जगह पर पुलिस पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने बताया कि धमाके में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनका इलाज चल रहा है. घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमाका किस वजह से हुआ.

राजस्थान में आग लगने से तीन लोग जिंदा जले

वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान के अजमेर जिले में कार में आग लगने के बाद तीन लोगों के जिंदा जलने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि शनिवार एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. इस हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए. लोहागल मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. मृतकों की पहचान सोहेल खान, जय सांखला और शक्ति सिंह के रूप में हुई. वहीं, कृष्ण मुरारी और उमेश कुमार घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार ये सभी दोस्त थे और पुष्कर से लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई. आसपास मौजूद लोगों ने कार की खिड़की के शीशे तोड़कर दो लोगों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन अन्य को बचाया नहीं जा सका.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें