उद्धव ठाकरे सरकार का बड़ा फैसला : औरंगाबाद होगा 'संभाजीनगर', नवी मुंबई एयरपोर्ट का बदलेगा नाम
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. वहां भी नाम बदलने की सियासत जारी है. उद्धव कैबिनेट ने आज शाम दो शहरों और एक एयरपोर्ट के नाम को बदलने की मंजूरी दे दी है. अब औरंगाबाद को संभाजीनगर के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा उस्मानाबाद शहर का नाम 'धारशिव' रखा जाएगा.
नवी मुंबई एयरपोर्ट का बदला नाम : इन दो शहरों के अलावा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Navi Mumbai International Airport) को दिवंगत नेता बी. ए. पाटिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नाम से जाना जाएगा.
नाम बदलने से क्या संदेश : आपको बता दें कि इस समय उद्धव ठाकरे की सरकार संकट में है. उनपर लगातार यह आरोप लगते रहे कि वो हिंदुत्व की विचारधारा से भटक गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वो जगहों का नाम बदलकर अपने बागियों को संदेश दे रहे हैं कि वो अब भी हिंदुत्व के साथ हैं.
बैठक में भावुक हुए उद्धव : बताया यह भी जा रहा है कि उद्धव ठाकरे इस कैबिनेट की बैठक में भाविक हो गए. इस बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि मुझे अपनों ने धोखा दिया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत शरद पवार की विचारधारा के प्रति समर्थन की पुष्टि : राकांपा -शरदचंद्र पवार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा