📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को जेल, दिवाली अब जेल में मनेगी

📅 20 October 2025, 04:38 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को जेल, दिवाली अब जेल में मनेगी
श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को जेल, दिवाली अब जेल में मनेगी

छिंदवाड़ा.

छिंदवाड़ा के बहुचर्चित जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक आरोपी गोविंद राजन रंगनाथन को ​जेल भेज दिया गया है।

छिंदवाड़ा की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने सोमवार, 20 अक्टूबर, 2025 को आरोपी जी रंगनाथन को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने रंगनाथन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके चलते उनकी दिवाली अब जेल में मनेगी। आरोपी रंगनाथन पुलिस की 10 दिन की रिमांड पर था।

कोर्ट में पेशी के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, त्योहार की वजह से आरोपी की पेशी पर ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी जी रंगनाथन जेल वारंट बना दिया गया। पुलिस सुरक्षा में आरोपी को छिंदवाड़ा जेल ले जाया गया।

SIT प्रमुख जितेंद्र जाट के मुताबिका, तमिलनाडु स्थित श्रीसान फार्मा प्लांट में शेड्यूल M और L1 नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया है, जिससे दवा उत्पादन में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है।

रीवा के त्योंथर क्षेत्र में सोहागी पुलिस ने नशीली कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रयागराज से कार में 1320 शीशी नशीली कफ सिरप का जखीरा रीवा लाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जो नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें