📅 Wednesday, 30 September 2026 | 01:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,979.30 ▲ +207.60 (+0.29%) • निफ्टी 50: 22,781.50 ▲ +1.30 (+0.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

दैनिक वेतन भोगी को स्थाईकर्मी करने की मांग को लेकर लघु वेतन कर्मचारियों संघ ने किया सत्याग्रह का उपवास

📅 06 October 2022, 10:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दैनिक वेतन भोगी को स्थाईकर्मी करने की मांग को लेकर लघु वेतन कर्मचारियों संघ ने किया सत्याग्रह का उपवास
दैनिक वेतन भोगी को स्थाईकर्मी करने की मांग को लेकर लघु वेतन कर्मचारियों संघ ने किया सत्याग्रह का उपवास

पन्ना : दिनांक 1 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना ने प्रांतीय आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शहर के गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन कर 1 घंटे का सत्याग्रह उपवास किया. 

  • पुरानी पेंशन बहाली. 

  • भृत्य पदनाम परिवर्तन कर कार्यालय सहायक किया जाना. 

  • 45000 दैनिक वेतन भोगी स्थाईकर्मियों को नियमित किया जाना. 

  • 4 प्रतिशत डीए की घोषणा वर्षों से रुकी हुई हैं एवं पदोन्नति के नए नियम में संशोधन करना

  • दैनिक वेतन भोगी अंशकालीन, आकस्मिक निधि कर्मचारी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका कोटवार, आशा कार्यकर्ता, मिड डे मील की रसोईया, संविदा कर्मचारी को नियमित करना.

  • स्वास्थ्य विभाग में संविदा से आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को विभाग में रिक्त चतुर्थ श्रेणी नियमित पदों पर समायोजित किया जाना. आदि जैसे प्रमुख 20 सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया गया. इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्य सचिव के नाम समस्त प्रकार के लघु कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांग पत्र को कलेक्टर पन्ना के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया. समय रहते मांगों का निराकरण ना होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी. 

    मांग पत्र सौंपने में लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष आशा राम शर्मा, वन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष महीप रावत, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश चौराहा, तृतीय श्रेणी कर्मचारी अध्यक्ष बी पी परौहा, आदिम जाति कल्याण अध्यक्ष संघमित्रा जी, बीजेपी  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामअवतार बबलू पाठक, सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी संघ प्रदेश सचिव मुकेश सिंघ, अंशकालीन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी वर्मा, लघु वेतन कर्मचारी संघ कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे‌, पुजारी संघ अध्यक्ष दिनेश गोस्वामी, लघु कर्मचारी लघु वेतन कर्मचारी सचिव राम कुमार चौबे, शिक्षा विभाग लघु कर्मचारी अध्यक्ष रामप्रसाद जाटव, कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष बबलू पारदी, वाहन चालक अध्यक्ष रामकिशोर कोदर, सोहन सिंह भारती बाबा जी, स्वास्थ्य विभाग आर के सोनी, राजेंद्र प्रताप सिंह, डीडी तिवारी, रामकिशोर, संजय शर्मा, मिथिलेश तिवारी, सुरेश भार्गव, रसोईया कर्मचारी, पुष्पा रैकवार,, किरण सिंह, भरत यादव, प्रहलाद साहू, सुनील डागोर, सुरेश भार्गव, संजय खरे, ओम प्रकाश, विनोद मिश्रा, नीतू बंजारा, पटनोती, दास बिहारी लाल रैकवार, विजय विश्वकर्मा, भैयालाल? कमलेश त्रिपाठी, जानकी चौधरी, हेमंत शुक्ला, दयाशंकर, बाबू लाल रैकवार, पुजारी आदि समस्त प्रकार की लघु कर्मचारी एवं श्रमिक भारी संख्या में शामिल हुए.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें