मध्य प्रदेश

MP Corona Update : बढ़ेगी सख्ती - लॉकडाउन नहीं पर बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल : नरोत्तमम मिश्रा का बड़ा बयान

Paliwalwani

मध्यप्रदेश. मध्यप्रदेश में अब हर 1 मिनट में एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। यानी हर घंटे लगभग 60 लोग। 24 घंटे में 1320 केस आए हैं। कोरोना को बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है की पाबंदियां बढ़ाई जा रही है। अब बिना मास्क पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। गृहमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे हैं। यह वेरिएंट पिछले के मुकाबले बहुत अलग है इसमें रिकवरी बहुत जल्दी हो रही है।

इंदौर में बाद अब भोपाल में भी कोरोना का विस्फोट हो रहा है। 24 घंटे में 246 लोग पॉजिटिव मिले हैं। 5936 टेस्ट किए गए थे। हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हुई है। संक्रमित की उम्र 75 साल की थी और 27 दिसंबर से भर्ती था। भोपाल में तीसरी लहर में यह दूसरी मौत है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 4.46% हो गई। यहां एक्टिव केस 637 हो गए हैं।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News