📅 Sunday, 01 November 2026 | 01:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

MP Board 10th 12th Result Live Date : इंतज़ार खत्म, दिल थामकर बैठे छात्रों को मिलने वाली है खुशखबरी, रिजल्ट पर जाने ताजा अपडेट

📅 13 April 2024, 10:12 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP Board 10th 12th Result Live Date : इंतज़ार खत्म, दिल थामकर बैठे छात्रों को मिलने वाली है खुशखबरी, रिजल्ट पर जाने ताजा अपडेट
MP Board 10th 12th Result Live Date : इंतज़ार खत्म, दिल थामकर बैठे छात्रों को मिलने वाली है खुशखबरी, रिजल्ट पर जाने ताजा अपडेट

MP Board 10th 12th Result Live Date : मध्य प्रदेश बोर्ड से 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए तथा नतीजों (MP Board 10th, 12th Results 2024) का इंतजार कर रहे 17 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की 1 करोड़ 10 लाख से अधिक उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बुधवार, 10 अप्रैल 2024 को पूरा कर लिया गया। मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन तथा 5वीं व 8वीं की परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के चलते इस बार मूल्यांकन कार्य में देरी हुई। 

एमपी बोर्ड यानी मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) 15 अप्रैल से पहले-पहले एमपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 घोषित करेगा. जो छात्र एमपी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट की जांच के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, रोल कोड और स्कूल नंबर का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट अनाउंस करने की तारीखों के बारे में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा फरवरी में शुरू हुई थी. बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से 20 मार्च तक चली थी.

MP Board Exam 10th, 12th Results 2024: नतीजे 10 दिनों के भीतर

इसके साथ ही MPBSE के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाने के बाद 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल (MP Board 10th, 12th Results 2024) तैयार किया जाएगा। इस कार्य में 10 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है तो एमपी बोर्ड हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री के परिणामों की घोषणा 20 अप्रैल 2024 तक कर सकता है।

MP Board 10th, 12th Results 2024 Date: परीक्षाफल तारीख के लिए नोटिस MPBSE करेगा जारी

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट (MPBSE 10th, 12th Results 2024) तैयार कर लेने के बाद नतीजे जारी करने की तिथि व समय का औपचारिक तौर पर ऐलान करेगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा एक अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसे स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

 

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें