📅 Sunday, 06 September 2026 | 01:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
मध्य प्रदेश

दहेज के लालच में हैवान बना पति : गैस के चूल्हे पर चाकू को गर्म कर पूरे हाथ, पैर, पीठ और होठों को दागा

📅 26 August 2025, 10:42 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दहेज के लालच में हैवान बना पति : गैस के चूल्हे पर चाकू को गर्म कर पूरे हाथ, पैर, पीठ और होठों को दागा
दहेज के लालच में हैवान बना पति : गैस के चूल्हे पर चाकू को गर्म कर पूरे हाथ, पैर, पीठ और होठों को दागा

मध्यप्रदेश के खरगोन में पति ने दहेज के लालच में हैवानियत की सारी हदें पार

खरगोन.

मध्यप्रदेश के खरगोन में पति ने दहेज के लालच में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पति ने पत्नी को गैस के चूल्हे पर चाकू को गर्म कर पूरे हाथ, पैर, पीठ और होठों को दागा। इतना ही नहीं उसके साथ जमकर मारपीट भी की। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला खरगोन जिले के मेनगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड निवासी दिलीप नाम के युवक से हुई थी। रविवार की रात महिला के पति ने दहेज के प्रताड़ित करते हुए हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। नशे में धूत पति दिलिप पिपलीया ने गैस पर चाकू गरम कर पूरे शरीर में दागे। हाथ, पैर, पीठ और होठों को दागा। पीड़ित नवविवाहिता ने मीडिया को बताया की रविवार रात को नशे में धूत पति दिलिप पिपलीया ने गैस पर चाकू गरम कर पूरे शरीर में दागे। पति शादी के बाद से ही उसे पसंद नही करता है। मारपीट और दहेज की मांग करता है।

पीड़िता के पिता लोकेश वर्मा का कहना है की शादी के बाद से ही पति दिलिप मारपीट करता है, दहेज मांगता था। सूचना मिलने पर सुसराल से बेटी को मायके लेकर आये है। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत मेनगांव थाने में की है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें