📅 Monday, 02 November 2026 | 02:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

सलकनपुर में पहाड़ी से नीचे गिरी कार, भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत : पांडे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं

📅 11 May 2024, 11:18 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सलकनपुर में पहाड़ी से नीचे गिरी कार, भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत : पांडे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं
सलकनपुर में पहाड़ी से नीचे गिरी कार, भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत : पांडे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं

सलकनपुर. नर्मदापुरम में पांच माह के बच्चे का मुंडन कराने के बाद देवीधाम सलकनपुर से लौट रहे भोपाल चौकसे नगर के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया। वे किराए की गाड़ी से गए थे। लौटते समय भैरोंघाटी के पास गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। महज 15 मिनट में ही एक-एक कर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन ने इलाज के दौरान नर्मदापुरम के अस्पताल में दम तोड़ दिया। 6 परिजन घायल हैं।

बच्चे का मुंडन कराने के लिए अक्षय तृतीया पर देवीधाम सलकनपुर आए भोपाल के पांडे परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब लौटते समय उनकी कार भैरव घाटी के पास बाउंड्रीवाल से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक सहित छह लोगों की मौत हुई है।

बताया जाता है कि भोपाल के चौकसे नगर डीआईजी बंगला निवासी मोहित पांडे अपने पांच माह के बच्चे का मुंडन कराने के लिए कार से स्वजन सहित शुक्रवार को सलकनपुर पहुंचे थे। बीजासन माता के मंदिर परिसर में मुंडन कार्यक्रम के बाद शाम छह बजे जब वे वापस भोपाल लौट रहे थे, तब भैरव घाटी के पास उनका वाहन असंतुलित होकर बाउंड्रीवाल से टकराकर पलट गया।

इस हादसे में उनके पिता राजेंद्र पांडे (75), चाचा शारदा प्रसाद पांडे (70) व चालक लक्ष्मीनारायण चौकसे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां उषा पांडे (65), चाची अर्पणा पांडे व रिश्तेदार पुष्पलता अवस्थी (80) पति स्व. सुशीलचंद्र अवस्थी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

हादसे में मोहित पांडे (35), शिखा तिवारी पत्नी मोहित पांडे (32), ओम पांडे (5 माह), मोनिका पांडे (33), ज्योति वाजपेयी (40) पत्नी भरत पांडे और गायत्री पांडे (45) पत्नी विशेष प्रसाद पांडेय घायल हुए हैं। बुदनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचा दिया था।

संयुक्त रूप से रह रहे पांडे परिवार के पांच लोगों की देवी धाम सलकनपुर में सड़क हादसे में मौत की सूचना से चौकसे नगर में शुक्रवार शाम से ही मातम पसर गया। जिस टैक्सी कार से दुर्घटना हुई वह भी इसी कालोनी की था। हादसे में चालक की भी मृत्यु हो गई है। चौकसे नगर निवासी राजेश सेठ ने बताया कि परिवार के मुखिया शारदा प्रसाद पांडेय सेल टैक्स, इनकम टैक्स के सलाहकार थे।

उनके छोटे भाई राजेद्र प्रसाद पांडे सेवानिवृत्त शिक्षक थे। पड़ोसी सचिन नीखरा ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर परिवार के पांच माह के नन्हे पोते का मुंडन करवाने के लिए परिवार सुबह कॉलोनी के किराना व्यापारी की टैक्सी से हंसी खुशी सलकनपुर रवाना हुआ था।

शाम के समय भीषण दुर्घटना में पांडे परिवार के पांच लोगों की मौत की सूचना मिलते ही कालोनी में मातम पसर गया। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल ने बताया कि परिवार में छोटे स्तर पर आइसक्रीम बनाने का काम भी होता था। त्योहार के अवसर पर हुई दर्दनाक घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें