📅 Monday, 02 November 2026 | 03:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
नौकरी

Bank Jobs : सहकारी बैंकों में 250 पदों पर जल्द निकलेंगीं भर्तियां, धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार उठाएगी ये कदम, जाने

📅 12 January 2024, 03:26 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Bank Jobs : सहकारी बैंकों में 250 पदों पर जल्द निकलेंगीं भर्तियां, धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार उठाएगी ये कदम, जाने
Bank Jobs : सहकारी बैंकों में 250 पदों पर जल्द निकलेंगीं भर्तियां, धोखाधड़ी से बचने के लिए सरकार उठाएगी ये कदम, जाने

नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड में जल्द ही अवसर पैदा होने वाला है। जल्द ही राज्य के सहकारी बैंकों में 250 पदों पर भर्तियां निकलने वाली हैं। इससे युवाओं को रोजगार से जुड़ने का सुनहरा मौका मिल सकता है।

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंकों में रिक्त चल रहे 250 पदों पर सरकार जल्द ही भर्तियां निकालने की तैयारी कर रही है। यूकेसीडीपी निदेशालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी पदों के अलावा अन्य खाली पड़े 250 पदों पर जल्द भर्ती शुरू होगी। बताया कि इस भर्ती का जिम्मा राष्ट्रीयकृत बैंकों की भर्ती संभालने वाली आईबीपीएस एजेंसी को दिया जाएगा। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है।

एजेंसी को भर्ती का इसलिए जिम्मा

राज्य में सहकारी बैंक भर्ती के नाम पर एक दो साल पहले बड़ी धांधली का मामला सामने आया था। इसी को देखते हुए सरकार पारदर्शितापूर्ण तरीके से भर्ती कराकर योग्य युवाओं को रोजगार देना चाहती है। इसीलिए भर्ती का जिम्मा आईबीपीएस एजेंसी को देने की तैयारी चल रही है।

दो लाख सहकारी सदस्य बनाएं

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 28 फरवरी तक दो लाख सहकारी सदस्य बनाएं। इसमें 30 फीसद महिला सदस्य अनिवार्य रूप से हों। अब तक 105691 सहकारी सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें 30731 महिलाएं हैं।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें