राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल : आम नागरिकों को बड़ी राहत
जयपुर : राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले भाजन लाल सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है. राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है. राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल में दो परसेंट वैट कम कर दिया है. राजस्थान में पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है. जबकि डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता किया गया है.
पेट्रोल डीजल के नए दाम कल 15 मार्च 2024 शुक्रवार से लागू होंगे. आज गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता में इसकी आधिकारिक पुष्टि की हैं. मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में विसंगतियां थी. उन्होंने बताया कि जयपुर से लेकर गंगानगर तक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों बड़ा अंतर था. इसे अब दूर कर लिया गया है. इसके साथ ही वैट की दर में 2 प्रतिशत की कमी भी की गई है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने ईवीएम कमिश्निंग कार्यों का किया निरीक्षण