कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता : CM गहलोत और पूर्व सीएम राजे कोरोना संक्रमित
जयपुर :
एक बार फिर कोरोना के बढ़ते केस ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों ही कोरोना संक्रमित हो गए हैं. सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी.
मंगलवार को सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा-पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं. मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा. आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें.
हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं : सीएम गहलोत
पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं. मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा. आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 4, 2023
कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं. जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें.
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) April 4, 2023
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
राजस्थान में चक्रवाती तूफान अर्णब का असर : कई संभागों में बारिश का अलर्ट : 3 डिग्री तक पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
पंचायत आम चुनाव-2026 : तृतीय मतदान चरण के ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूर्ण, 5 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए 715 सीयू एवं 1430 बीयू आवंटित