📅 Monday, 26 October 2026 | 01:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
निवेश

शेयर बाजार में आई शानदार तेजी, सेंसेक्स 651 अंक उछला, निफ्टी 18 हजार के पार

📅 10 January 2022, 08:38 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर बाजार में आई शानदार तेजी, सेंसेक्स 651 अंक उछला, निफ्टी 18 हजार के पार
शेयर बाजार में आई शानदार तेजी, सेंसेक्स 651 अंक उछला, निफ्टी 18 हजार के पार

बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 650 अंक से अधिक चढ़कर 60,000 के स्तर को पार कर गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम आने से पहले आईटी और वित्तीय शेयरों में लिवाली होने से बाजार में तेजी आयी। बाजार में शुरुआती कारोबार सकारात्मक स्तर पर शुरू हुआ और तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय दिन के उच्चतम स्तर 60,427.36 अंक तक चला गया। अंत में यह 650.98 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,395.63 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190.60 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,003.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, मारुति सुजुकी, एसबीआई, एल एंड टी, एचडीएफसी और कोटक बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान उठाने वाले शेयरों में विप्रो, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड शामिल हैं।

विश्लेषकों के अनुसार, इस सप्ताह से कंपनियों के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। आईटी कंपनियों और एचडीएफसी बैंक के परिणाम महत्वपूर्ण माने जाने वाले क्रमश: प्रौद्योगिकी और बैंक क्षेत्र की स्थिति को स्पष्ट करेंगे। एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट का रुख रहा। निवेशकों को अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े की प्रतीक्षा है। शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों शुक्रवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 496.27 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें