📅 Sunday, 25 October 2026 | 06:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
निवेश

शेयर बाजारों के खराब सेंटीमेंट का असर घरेलू शेयर बाजार

📅 02 March 2022, 10:57 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर बाजारों के खराब सेंटीमेंट का असर घरेलू शेयर बाजार
शेयर बाजारों के खराब सेंटीमेंट का असर घरेलू शेयर बाजार

सप्ताह के तीसरे कारोबरी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 697 अंक की कमी के साथ 55,549 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 187 अंक टूटकर 16,606 के स्तर पर कारोबार शुरू किया. गौरतलब है कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर शेयर बाजार बंद रहा था. शेयर बाजार की आज फिर गिरावट के साथ ओपनिंग हुई है और ग्लोबल शेयर बाजारों के खराब सेंटीमेंट का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर घरेलू शेयर बाजारों पर देखा जा रहा है और ये गिरावट के साथ खुले हैं. कल अमेरिकी बाजारों में जोरदार गिरावट के साथ ट्रेड बंद हुआ है और इसका असर भी भारतीय शेयर बाजार पर देखा जा रहा है.

कैसे खुले बाजार : सेंसेक्स आज 618 अंक से ज्यादा टूटकर 55,629 पर खुला है और निफ्टी की 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ शुरुआत हुई है. सेंसेक्स के बाद निफ्टी भी 200 अंक की गिरावट के साथ 16593 पर खुला है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें