📅 Monday, 09 November 2026 | 12:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 80,999.40 ▲ +1,689.40 (+2.13%) • निफ्टी 50: 24,986.40 ▲ +449.80 (+1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,400 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
निवेश

LIC Best Scheme : कम समय में बनना चाहते हैं करोड़पति, तो तुरंत उठाएं LIC के इस योजना का लाभ, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित

📅 17 July 2023, 04:04 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
LIC Best Scheme : कम समय में बनना चाहते हैं करोड़पति, तो तुरंत उठाएं LIC के इस योजना का लाभ, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित
LIC Best Scheme : कम समय में बनना चाहते हैं करोड़पति, तो तुरंत उठाएं LIC के इस योजना का लाभ, भविष्य हो जाएगा सुरक्षित

कोविड महामारी के दौर ने लोगों को यह सिखा दिया है कि भविष्य के लिए निवेश करना कितना जरूरी होता है। इसलिए हर कोई निवेश कर भविष्य को सुरक्षित रखना चाहता है। इसलिए अगर आप भी निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है।

क्योंकि कहीं और ज्यादा मुनाफे के चक्कर में न फंसकर LIC में निवेश करना ज्यादा सुरक्षित है। एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी आपके लिए बेहतर ऑप्शन में से एक हो सकती है। इस स्कीम में महज चार साल प्रीमियम भरकर आप करोड़पति बन सकते हैं।

एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी सबसे खास बात ये है कि इसमें पॉलिसी धारक को 1 करोड़ रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है। यानी कि अगर आप इस योजना में निवेश करेंगे तो आपको एक करोड़ रुपये की गारंटीड सम एश्‍योर्ड मिलेगा।

इस पॉलिसी को नॉन लिंक्‍ड सीमित प्रीमियम मनी बैक पॉलिसी भी कहते हैं। यह बाजार से जुड़ी एलआईसी की लाभकारी योजना है।

इस योजना को खास तौर से उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों के लिए ही लाॅन्च किया गया था। इतना ही नहीं इस योजना में आप गंभीर बीमारियों में भी कवर प्राप्त कर सकते हैं। इस पॉलिसी में तीन ऑप्शन राइडर्स उपलब्ध हैं।

एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी में अगर आप आप बीमा कराते हैं तो इसका न्यूनतम सम एश्योर्ड एक करोड़ rs. है। जबकि अधिकतम के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

इस पॉलिसी को आप 14, 16, 18 या 20 वर्ष के लिए ले सकते हैं। सबसे खास बात ये है कि अगर आप इस पॉलिसी में चार साल तक भी प्रीमियम जमा कर देते हैं तो आपको एक करोड़ रुपया गारंटीड रिटर्न दिया जाएगा।

प्रीमियम की कैलकुलेशन भी उसी आधार पर की जाती है। पॉलिसी धारक की उम्र मिनिमम 18yr होनी चाहिए। जबकि 14 वर्ष की पॉलिसी के लिए 55 वर्ष, 16 वर्ष की पॉलिसी लेने के लिए 51 वर्ष, 18 वर्ष की पॉलिसी के लिए 48 वर्ष और 20 वर्ष की पॉलिसी के लिए 45 वर्ष अधिकतम है।

LIC जीवन शिरोमणि पॉलिसी के तहत डेथ बेनिफिट भी मिलता है। हालांकि इसका लाभ पाने के लिए निश्चित अवधि तक प्रिमियम का भुगतान आवश्यक है।साथ ही मैच्‍योरिटी पर एकमुश्त राशि प्राप्त होती है। एलआईसी की जीवन शिरोमणि पॉलिसी के तहत आप लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें