📅 Sunday, 25 October 2026 | 06:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
निवेश

शेयर बाजार में भूचाल, सिर्फ एक दिन में निवेशकों को लगी 13.32 लाख करोड़ रुपये की चपत

📅 24 February 2022, 06:56 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेयर बाजार में भूचाल, सिर्फ एक दिन में निवेशकों को लगी 13.32 लाख करोड़ रुपये की चपत
शेयर बाजार में भूचाल, सिर्फ एक दिन में निवेशकों को लगी 13.32 लाख करोड़ रुपये की चपत

नई दिल्ली. यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनिया भर के बाजारों में अफरा-तफरी मच गई है. इन देशों के बीच संघर्ष के चलते भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भूचाल आ गया. लगातार 7वें कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है. केवल आज की ही गिरावट में शेयर बाजार में निवेशकों को 13.32 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

गुरुवार के कारोबार में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 242.28 लाख करोड़ रुपये रहा. एक दिन पहले ही ये रकम 255.68 लाख करोड़ रुपये थी. इस लिहाज से सिर्फ एक दिन के कारोबार में निवेशकों को 13.32 लाख करोड़ रुपये की चपत लग गई है.

फरवरी में निवेशकों ने गंवाए 28.33 लाख करोड़ रुपये 

फरवरी में निवेशकों को 28 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है. बीते 2 फरवरी को बीएसई का मार्केट कैपिटल 2,70,64,905.75 करोड़ रुपये था, जो अब 2,42,31,379.20 करोड़ रुपये है. इस तरह फरवरी में निवेशकों ने 28.33 लाख करोड़ रुपये गंवाए हैं.

सेंसेक्स 2700 अंक फिसला, 16250 के नीचे बंद हुआ Nifty

गुरुवार को शेयर बाजार में 23 मार्च 2020 के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2702.15 अंक यानी 4.72 फीसदी टूटकर 54,529.91 के स्तर  पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 815.30 अंक यानी 4.78 फीसदी गिरकर 16247.95 के स्तर पर बंद हुआ. गुरुवार के कारोबार में Tata Motors, IndusInd Bank, UPL, Grasim Indusries और Adani Ports निफ्टी के सबसे बड़े लूजर रहे. बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 5 फीसदी टूटा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें