📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज नागर पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई, गंभीर रूप से घायल

📅 25 September 2025, 01:37 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज नागर पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई, गंभीर रूप से घायल
indoremeripehchan : प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज नागर पर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई, गंभीर रूप से घायल

इंदौर.

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित कुछ अज्ञात लोगों ने एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को गीली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए, प्रॉपर्टी ब्रोकर मनोज नागर को उपचार हेतु बॉम्बे हॉस्पिटल भर्ती कराया गया जहां उनका आईसीयू में उपचार चल रहा है.

पुलिस ने बताया के घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे की है, मनोज नागर रोज की तरह अपने वेलोसिटी टॉकीज के पीछे स्थित ऑफिस से फ्यूचरनर गाड़ी से सनसिटी स्थित घर जा रहा रहे थे, उस वक्त 2 अज्ञात लोगों ने सनसिटी के मौड पर आंखों में मिर्ची डाली इस पर मनोज अपनी गाड़ी से उतरे और अज्ञात लोगों को पकड़ने की कोशिश की इस दौरान आरोपियों ने उनपर दनादन गोलियां चला दी, पुलिस अनुसार 2 गोली उनके दोनों हाथ में लगी जबकि उनके परिजनों का कहना है के मनोज को 3 गोली लगी है 2 हाथों में और 1 पेट से आरपार हो गई,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, फिलहाल वे आईसीयू में है, ACP आदित्य पटेले ने बताया के आरोपियों की तलाश की जा रही है, आस-पास के CCtv फुटेज खंगाले जा रहे है साथ ही पता लगाया जा रहा है गोली मारने का कारण क्या है, सूत्रों के अनुसार उनपर गोली चलाने वाले 2 आरोपी बाइक पर आए थे और घटना को अंजाम देते ही वहां से फरार हो गए.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें