मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत समग्र आईडी होना तथा उसका AADHAR (आधार) से e-KYC सत्यापन आवश्यक : दिशा-निर्देश जारी
📅 06 July 2023, 01:21 AM
•
✍️ sunil paliwal-Anil paliwal
•
⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
इंदौर :
राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की नवीन योजना "मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (MMSKY)" में पात्र युवाओं के पंजीयन के समय समग्र आई.डी. होना अनिवार्य है। सम्बंधित समग्र आईडी का AADHAR (आधार) से e-KYC सत्यापन भी आवश्यक है। पात्र युवाओं का योजना अंतर्गत पोर्टल पर पंजीयन 4 जुलाई 2023 से प्रारंभ किया गया है। इस संबंध में राज्य शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये है। पात्र युवाओं के समग्र आईडी का eKYC कराए जाने के संबंध में प्रक्रियात्मक अन्य निर्देश जारी किये गये है। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों के लिये परिपत्र जारी किये गये है।
समग्र पोर्टल पर e-KYC करने हेतु प्रक्रिया निर्धारित
स्थानीय निकायों यथा ग्राम पंचायतों तथा शहरी वार्डो को समग्र पोर्टल पर e-KYC सत्यापन हेतु अधिकृत किया गया है। उक्त e-KYC सत्यापन का कार्य निकाय द्वारा www.spr.samagra.gov.in पोर्टल पर जाकर किया जाएगा।
समग्र e-KYC के संबंध में तकनीकी सहयोग अथवा कठिनाई को दूर करने हेतु Help Desk का गठन किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 0755-2700800 तथा ई-मेल samagra.support@mp.gov.in से सम्पर्क किया जा सकता है। उपरोक्त कार्रवाई के लिये विशेष कैम्प आयोजित करने के निर्देश भी दिये गये है।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर पहुंचे जूनियर गोविंदा : जल्द ही वेब सीरीज और फिल्म की होगी शूटिंग : स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मौका