📅 Wednesday, 04 November 2026 | 04:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,970 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

निस्वार्थ भाव से दीन दुखियों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा : श्री साईं ज्योति फाउंडेशन

📅 16 October 2018, 08:11 AM • ✍️ Anil Bagora... ✍ • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
निस्वार्थ भाव से दीन दुखियों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा : श्री साईं ज्योति फाउंडेशन
निस्वार्थ भाव से दीन दुखियों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा : श्री साईं ज्योति फाउंडेशन

? निस्वार्थ भाव से दीन दुखियों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा: श्री साईं ज्योति फाउंडेशन

इंदौर। श्री साईं ज्योति फाउंडेशन के संस्थापक श्रीमती सोनाली सुरज जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि श्री साईं ज्योति फाउंडेशन के तत्वाधान में सद्गुरु साईं नाथ महाराज के 100 वे समाधि दिवस के अवसर पर साईं शताब्दी सेवायोजन कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न अतिथियों के साथ मानव सेवा कार्य करके संपन्न किया। निस्वार्थ भाव से दीन दुखियों की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है।

? जरूरतमंदों को बांटी भोजन साम्रगी एवं कंबल

श्री साईं ज्योति फाउंडेशन की सामाजिक अनुपम एवं अनुठी पहल करने में अग्रणी संस्था विगत 3 वर्षों से समाज सेवा में अलख जागा रही है।कार्यक्रम के अंतर्गत श्री साईं ज्योति फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा टीबी हॉस्पिटल तथा कुष्ठ रोग संस्थान के मरीजों को कंबल तथा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में सर्वप्रथम सद्गुरु साईंनाथ महाराज का पूजा-अर्चना कर दुखी एवं पीड़ित मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई तथा मरीजों को साईं प्रसाद वितरण किया गया। विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री मुकेश सेन तथा पालीवाल वाणी समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री सुनील पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। आयोजन में श्री साईं ज्योति फाउंडेशन सदस्यों द्वारा झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले बच्चों को भी भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई।
श्री साईं ज्योति फाउंडेशन की प्रेरणा स्त्रोत श्रीमती पुष्पा शिंदे मेडम मार्गदर्शन तथा फाउंडेशन के सर्वश्री वरिष्ठ भेरुलाल जोशी के सानिध्य में संस्थापक सूरज जोशी सहित श्रीमती सोनाली जोशी, श्रीमती कविता मेहता, राजेश जोशी, घनश्याम जोशी, श्रीमती रुकमणी जोशी, चंद्रकांत पाणेरी, सूर्यांश जोशी, सुभाष मालाकार, पवन सिंह चौहान, लोकेश मालाकार, योगेश मालाकार आदि ने आयोजन में व्यवस्था संभाल कर साईं सेवा का आनंद उठाया।

? आपका रहा विशेष योगदान

इस मौके पर सर्वश्री किशोर कालरा, श्रीमती दीपिका जोशी, श्रीमती यशोदा पुरोहित, विजय सोनी, घनश्याम जोशी, श्रीमती अनामिका सोनी, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर महिला मंत्री श्रीमती सोनाली जोशी के आर्थिक सहयोग से श्री साईं ज्योति फाउंडेशन इस अति अनुपम कार्य को संपन्न हो सका। जिस के प्रीत्यर्थ समस्त सहयोगदाताओ, कार्यकर्ताओ व अतिथियों का हार्दिक आभार श्री संस्थापक सुरज जोशी द्वारा व्यक्त किया।

paliwalwani.com
पालीवाल वाणी ब्यूरो-Anil Bagora ... ✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें