📅 Wednesday, 30 September 2026 | 04:37 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,640 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में भगवा वाहन यात्रा ने रचा विश्व कीर्तिमान : 25 हजार से अधिक जनसमुदाय हुआ शामिल

📅 19 March 2023, 09:54 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 8 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में भगवा वाहन यात्रा ने रचा विश्व कीर्तिमान : 25 हजार से अधिक जनसमुदाय हुआ शामिल
इंदौर में भगवा वाहन यात्रा ने रचा विश्व कीर्तिमान : 25 हजार से अधिक जनसमुदाय हुआ शामिल
  • 11 हजार वाहनों के साथ भगवामय हुई इंदौर की धरा

  • 21 रथ रहे भगवा यात्रा में आकर्षण का केंद्र

  • 21 किलोमीटर का मार्ग 3 घँटे में हुआ तय

  • 18 हजार लोगों ने कराया था यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन

  • यात्रा से दिया सामाजिक एकात्मकता का संदेश

  • 352 कार्यकताओं ने सँभाली भगवा वाहन यात्रा की यातायात व्यवस्था

  • हर चौराहा पर लहराए 18 हजार भगवा ध्वज, जयश्रीराम की गूंज से गूँजा आसमान

  • 1050 कार्यकर्ताओं ने सँभाली व्यवस्थाएं, दिया आयोजन को भव्य स्वरूप, 16 समितियों का किया था गठन

  • इंदौर :

    मां अहिल्या की नगरी इंदौर शहर में रविवार का दिन विश्व कीर्तिमान रचा गया। जहां एक साथ 11 हजार वाहनों व 21 रथों के माध्यम से शहर में अनूठी भगवा यात्रा निकाली गई। भगवा यात्रा की खासियत यह थी कि इस यात्रा में सभी मठ, मंदिर, संप्रदाय ओर समाजो को एकजुट किया गया था। यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकात्मकता का संदेश भी इंदौर वासियों को दिया गया।

    संस्था पुरुषार्थ अध्यक्ष नानूराम कुमावत के नेतृत्व में निकली इस अनूठी भगवा यात्रा की शुरूआत संत महात्माओं के सान्निध्य में भारत माता रथ के पूजन के साथ की गई। यात्रा में भगवान राम व हनुमान की वेशभूषा में बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। रविवार को निकली इस भगवा यात्रा ने विश्व कीर्तिमान रचते हुए यात्रा शहर के प्रमुख चौराहों व मार्गों से निकाली गई। जहां 235 से अधिक मंचों से इस यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भगवा वाहन यात्रा का मार्ग लगभग 21 किलोमीटर का था। जिसे एमआर-10 से लालबाग पहुंचने में 3 घंटे का समय लगा। भगवान यात्रा में अनेक सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओ व पदाधिकारी शामिल हुए थे। यात्रा में महिला, युवतियों ओर युवाओ ने भी इसमे बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई ओर इस  यात्रा को सफल बनाया।

    संतो के सानिध्य में हुआ पूजन

    नानूराम कुमावत ने पालीवाल वाणी को बताया कि भगवा यात्रा का की शुरुआत साधु संतो के सानिध्य व विद्वान पंडितों के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। यात्रा स्थल पर जहां हजारो वाहनों का काफिला नजर आ रहा था तो वही दूसरी ओर 21 रथ को फूलों से श्रृंगारित किया गया था। जो यहां आने वाले कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

    जिन मार्गों से गुजरे लगे जयश्रीराम के जयकारे

    भगवा वाहन यात्रा का लगभग 21 किलोमीटर का मार्ग था। यात्रा जिस स्थान, चौराहों व मार्गों से निकली वो मार्ग जयश्रीराम के जयकारों से गुंजयमान हो गया। यात्रा में युवाओ के साथ-साथ बड़ी से संख्या में महिलाएं व युवतियां भी शामिल हुई थी। 1050 से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस पूरी यात्रा की जिम्मेदारी सँभाली।  

    यह था यात्रा का मार्ग, हर चौराहा व मार्ग रहा भगवामय

    भगवा यात्रा एमआर-10 बायपास जंक्शन लाभ गंगा गार्डन से प्रारंभ होकर पुलिस थाना खजराना, गोया रोड, रिंग रोड, बंगाली, वल्र्ड कप, पीपल्याहाना, मूसाखेड़ी, आजाद नगर, गोल चौराहा, शिवजी प्रतिमा, गीता भवन, पलासिया, एल आईजी, पाटनीपुरा, मालवा मिल वीर सावरकर प्रतिमा, हुकुमचंद घण्टाघर, एमजी रोड, गांधी प्रतिमा रीगल, शास्त्री ब्रिज होते हुए राजबाड़ा स्थित मां अहिल्या की प्रतिमा पर पहुँची। जहां सभी जनमानस ने माँ अहिल्या के पूजन के साथ इस यात्रा का समापन किया। भगवा यात्रा जिस मार्गो से निकली वहां सभी घरों, दुकानों, चौराहों को भगवामय किया गया था, जो यात्रा में शामिल सभी जनमानस को लुभा रहा था।

    मुस्लिम समुदाय ने भी किया स्वागत

    गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में निकली यात्रा में सामाजिक समरसता का भाव भी देखने को मिलो। यात्रा में मुस्लिम समुदाय के संगठनों ने भी मंच लगाकर इस यात्रा का स्वागत किया। इसी के साथ यात्रा में अग्रवाल समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, श्वेतांबर जैन समाज, दिगंबर जैन समाज, जैन सोशल ग्रुप, कुमावत समाज, वाल्मीकि समाज, बैरवा समाज, अहिरवार समाज, भामी और कोरी समाज, यादव, गुर्जर तथा पाल समाज, सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक संगठन ने भी यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

    आम से लेकर खास हुए यात्रा में शामिल

    नानूराम कुमावत ने पालीवाल वाणी को बताया कि एमआर-10 बायपास जंक्शन लाभ गंगा गार्डन से प्रारंभ भगवा यात्रा में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी विधायक महेंद्र हार्डिया, कमल वाघेला, नंदकिशोर पहाडिय़ा, राजीव जैन, मलखान कटारिया, भाजपा महामंत्री सविता अखंड, परसराम वर्मा, घनश्याम शेर, प्रतीक्षा नैयार (मालवी भाभी) सहित हजारों की संख्या में जनसमुदाय शामिल हुआ था।

    संत-महात्मा का मिला सान्निध्य

    भगवा यात्रा में एश्वर्यानंद महाराज, पंचकुईया महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज, भूतेश्वर के हरिकृष्ण तिवारी, बाबा साहब तारानेकर, साध्वी अनंता देवी, किशनगढ़ राजस्थान के सुखराम महाराज, उमेशानंद महाराज, विवेकानंद महाराज, इस्कान मंदिर गिरधरराज महाराज, उज्जैन के संत श्री किशनदेवजी महाराज, कबीर पंथी अनिल जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें