📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : हरियाली महोत्सव के तहत पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा किया गया वृक्षारोपण का आयोजन

📅 06 July 2025, 12:47 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : हरियाली महोत्सव के तहत पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा  किया गया वृक्षारोपण का आयोजन
indoremeripehchan : हरियाली महोत्सव के तहत पुलिस कमिश्नरेट इंदौर द्वारा किया गया वृक्षारोपण का आयोजन

पुलिस कमिश्नर इंदौर की अगुवाई में इंदौर पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कर, दिया सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इंदौर. पर्यावरण संरक्षण की नैतिक जिम्मेदारी के तहत मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दिनांक 01 जुलाई से 07 जुलाई 2025 तक हरियाली महात्सव अभियान चलाकर, विभिन्न पुलिस थानों, कार्यालयों व इकाईयों में वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 05 जुलाई 2025 को पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में इंदौर पुलिस द्वारा पीटीसी इंदौर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति में अति पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह, अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री हंसराज सिंह, पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री राजेष त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री प्रकाश परिहार, पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षु नवआरक्षक द्वारा पौधारोपण किया गया। 

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने एक पेड़ लगाते हुए कहा कि, पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखना व पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, इसके लिये हम सभी को अपनी ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।  उन्होंने बताया कि हरियाली महोत्सव के इस वृक्षारोपण अभियान में इंदौर पुलिस भी अपना छोटा सा योगदान देते हुए विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, व कार्यालयों में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज पीटीसी के मैदान में विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं बहुउपयोगी पौधे जैसे- नीम, आम, पीपल, जामुन, आवंले आदि के सैकड़ो पौधे रोपित किये गये है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें