📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore City : माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

📅 17 January 2026, 12:37 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore City : माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक
Indore City : माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

इंदौर.

इंदौर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा 11 जनवरी 2026 को अजित क्लब में आयोजित 24वीं टिनी, कैडेट, सब-जूनियर और जूनियर रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा दो की विभा शर्मा ने अपनी कक्षा में सिल्वर मैडल जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया। इसके अलावा, कक्षा तीन की सिया रघुवंशी, कक्षा चार के विश्वजीत राठौर, कक्षा सातवीं की आराध्या सिंह बाइस, कक्षा आठवीं के रोनित झा और कक्षा नौवीं के विराज मुकाटी ने ब्रॉन्ज मैडल जीतकर विद्यालय की प्रतिष्ठा में योगदान दिया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर मयंकराज सिंह भदौरिया, सीईओ रूपेश वर्मा और प्राचार्य श्याम अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई दी और उनके परिश्रम, अनुशासन तथा खेल भावना की सराहना की। इस उपलब्धि ने माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल की खेल और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को उजागर किया।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें