📅 Thursday, 08 October 2026 | 06:13 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
इंदौर

अखिल भारतीय सर्व दिगंबर जैन समाज युवक- युवती परिचय सम्मेलन में 700 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई बड़ी संख्या में सर्व दिगंबर जैन समाज बन्धु ले रहे रुचि

📅 21 December 2025, 02:49 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखिल भारतीय सर्व दिगंबर जैन समाज युवक- युवती परिचय सम्मेलन में 700 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई बड़ी संख्या में सर्व दिगंबर जैन समाज बन्धु ले रहे रुचि
अखिल भारतीय सर्व दिगंबर जैन समाज युवक- युवती परिचय सम्मेलन में 700 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई बड़ी संख्या में सर्व दिगंबर जैन समाज बन्धु ले रहे रुचि

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर 

दिगंबर जैन परवार सभा इंदौर द्वारा सर्व दिगंबर जैन समाज के लिए युवक/युवती परिचय सम्मेलन इंदौर स्थित नरसिंह वाटिका एरोड्रम रोड़ पर 18  जनवरी 2026 को होने जा रहा है. सम्मेलन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि विशेष बात यह है कि अंतिम तारीख से पहले अभी तक 700 से अधिक युवक एवं युवतियो की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं, जिसमे युवक/युवतियों की बड़ी संख्या में इंटी प्राप्त हो चुकीं हैं.

परवार सभा के अध्यक्ष राकेश सिघंई ने कहा कि यह आयोजन की सफलता का एक अच्छा संकेत है, क्योंकि यह दर्शाता है कि बड़ी संख्या में सर्व समाज जन इस सम्मेलन में रुचि ले रहे हैं. प्रतिभागियों के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि जितनी अधिक प्रविष्टियां होंगी, संभावित उपयुक्त जीवन साथी मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी.

सम्मेलन के संयोजक प्रदीप बल्ला संदीप जैन गिन्नी अनिल जैन सप्पू ने कहा कि परिचय सम्मेलन से प्रत्याशियों और अभिभावकों को एक ही स्थान पर अलग-अलग शहरों के युवक-युवतियों को जानने और समझने का मौका मिलेगा. प्रविष्टियां की अंतिम दिनांक 29  दिसंबर 2025 है.

दद्दू ने बताया कि सम्मेलन में प्राप्त हुई इंट्री में अधिकांश डॉक्टर, इंजीनियर, एमबीए, सीए, एमसीए जैसे उच्च शिक्षित एवं स्वयं के रोजगार में स्थापित उद्योगपति एवं व्यापारी प्रत्याशी शामिल हैं. सम्मेलन स्थल पर कम्प्यूटर से कुंडली मिलान, पंडितजी, ज्योतिषी से कुंडली एवं गुण मिलान, अभिभावक चर्चा कक्ष और युवक-युवती चर्चा कक्ष भी बनाए जाएंगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें