📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : स्वतंत्रता दिवस पर्व महोत्सव के रूप में मनाया

📅 20 August 2025, 02:44 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : स्वतंत्रता दिवस पर्व  महोत्सव के रूप में मनाया
Jain wani : स्वतंत्रता दिवस पर्व महोत्सव के रूप में मनाया

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर.

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन, दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद), इंदौर एवं महावीर ट्रस्ट, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व के उपलक्ष्य में महावीर कीर्ति स्तंभ, रीगल चौराहा, इंदौर पर आजादी महोत्सव जोर शोर एवं देश प्रेम एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ तीनों संस्थाओ ने मनाया. 

फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं रीजन अधक्ष श्री प्रदीप चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में राष्ट्र प्रेमियों की शानदार उपस्थिति में फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पाजी कासलीवाल, आर.के.जैन रानेका, राजकुमार पाटोदी, मनोहर झांझरी एवं अमित कासलीवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. 

सर्वश्री बाहुबली पांड्या, सुशील पांड्या  राकेश विनायका, एम. के. जैन, विमल अजमेरा, कमलेश कासलीवाल, वितुल अजमेरा प्रदीप गंगवाल आदि ने राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत संबोधन दिए एव सामूहिक राष्ट्र गान किया गया. 

प्रारंभ में मंगलाचरण श्रीमती मंजु अजमेरा, मीना झांझरी एवं नीना चौधरी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुपेंद्र जैन, राजेंद्र सोनी, आशीष जैन सुतवाला, मुकेश बाकलीवाल, अतुल गोईल, हेंसल पहाड़िया, कमल अग्रवाल, संजय अहिंसा, चंद्रेश जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल एवं रीजन कोषाध्यक्ष अतुल गोइल ने माना.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें