📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:24 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

बौद्ध समाज समिति का परिचय सम्मेलन व मिलन समारोह संपन्न

📅 29 January 2023, 09:13 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बौद्ध समाज समिति का परिचय सम्मेलन व मिलन समारोह संपन्न
बौद्ध समाज समिति का परिचय सम्मेलन व मिलन समारोह संपन्न

समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने में सेतु का काम करते हैं सम्मेलन : पुणेकर

इंदौर : 

समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आगे लाने की जिम्मेदारी समाज की है। इसलिए हमारे बुजुर्गों ने समाज नाम की संस्था का निर्माण किया है। यह बात एमपीपीएससी के उप नियंत्रक सुशांत पुणेकर ने बौद्ध समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और मिलन समारोह में बतौर अतिथि कही। उन्होंने  कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने का अवसर देते हैं। साथ ही ये सम्मेलन समाज के लोगों को जोड़ने में सेतु का काम भी करते हैं।

बौद्ध समाज समिति द्वारा रविवार को 15 वीं बटालियन महेश गार्ड लाइन स्थित रवींद्र मांगलिक भवन में आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन और मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष जीआर झरबड़े ने पालीवाल वाणी को बताया कि राज्य स्तरीय परिचय सम्मेलन में इंदौर के साथ पीथमपुर, देवास, भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर, बैतूल, धार, खंडवा आदि शहरों से युवक-युवतियों ने मंच से अपनी-अपनी पसंद बताकर परिचय दिया। सम्मेलन के दौरान समाज के युवाओं को स्वरोजगार के लिए पंकज पाटिल ने मार्गदर्शन दिया। इस मौके पर समाज कार्य के लिए महिला शक्ति को डीएसपी सरिता अतुलकर ने सम्मानित किया। 

इस मौके पर रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मालती झरबड़े व गीता अतुलकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए, जिसके प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। तत्पश्चात नागपुर से आई मंडली द्वारा डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कमांडेंट ललित हुरमाड़े, जिला कोर्ट के संदीप पाटिल, डॉ. जनार्दन अतुलकर, डॉ. हेमलता झरबड़े, डीएसपी सरिता अतुलकर जावा आदि मौजूद रहे। आभार रवि अतुलकर ने माना।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें