📅 Sunday, 08 November 2026 | 02:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रक्तदान महादान शिविर का समापन

📅 02 July 2025, 02:10 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रक्तदान महादान शिविर का समापन
indoremeripehchan : अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन रक्तदान महादान शिविर का समापन

अनिल पुरोहित

इंदौर. समाज सेवी संस्था “अंतरर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन“ के तत्वाधान में आज दिनाँक 28 जून 2025 शनिवार को “द गोल्ड क्लब, अपोलो डी बी सिटी, निपानिया, इंदौर के परिसर में रक्तदान के महा शिविर का आयोजन किया गया था। 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन मध्यप्रदेश की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल गुप्ता ने बताया कि रक्तदान महादान के इस अभियान को सार्थक करने के लिए संस्था के तत्त्वाधान में सम्पूर्ण देश के विभिन्न शहरों मे वृहद रक्तदान महाशिविर का आयोजन किया गया था , जिसमें आज इंदौर शहर के समस्त नागरिको से आह्वान किया गया था कि इस महापुण्य में पहल कर रक्तदान करें व पुण्य प्राप्ति के सहभागी बनें।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन मध्यप्रदेश की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सचिन जैन ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक वैश्य रक्तदाता को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आजीवन सदस्यता निःशुल्क प्रदान की गयी , साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र एवं सदस्यता पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) भी भेंट किए गए।

संगठन के पदाधिकारियों ने सभी सम्माननीय बंधुजन से विनम्र अनुरोध किया कि वे इस पुण्य पहल में सहभागी बनें एवं विशेष रूप से युवा वर्ग को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें साथ लेकर शिविर में पधारें। यह केवल एक सेवा का अवसर नहीं, अपितु मानवता के उत्थान हेतु एक सशक्त कदम होगा आपकी गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन निश्चित ही सफल एवं प्रेरणा दायी सिद्ध होगा।

इस कार्यक्रम की सहयोगी संस्थायें गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट, लायंस क्लब ऑफ़ इन्दौर महानगर, शहीद ऊधम सिंह संवेदना सेवा समिति भी शहर में विगत दस वर्षों से 350 से अधिक कैम्प और एक लाख से अधिक रक्तदाता ब्लड डोनेट कर चुके हैं। 

इंदौर के ब्लड एम्बेसडर जगप्रीत सिंह टुटेजा शहीद ऊधम सिंह संवेदना सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष हैं और निशुल्क ब्लड कॉल सेंटर चलाते हैं। आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से इस गरिमामयी शिविर में उपस्थिति और सक्रिय  सहभागिता की अपील की थी, जिससे यह शिविर सफल और प्रेरणादायक बन सका।

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने कहा की सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में मानव रक्त की बहुत कमी देखी जा रही है उक्त उद्देश्य की पूर्ति के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संगठन ने ब्लड डोनेट करने वाले सभी समाजसेवियों को संगठन की आजीवन सदस्यता निशुल्क प्रदान की और साथ ही सर्टिफिकेट्स भी दिए।

इस कार्य में समाज के सभी वर्गों से आए समाजसेवियों परिमल खंडेलवाल जी, दीपचंद पंचोली जी, हितेश पालीवाल जी, आशीष जैन जी, आदर्श जैन जी, शुभम जी, अभय जी, नवीन वर्मा जी, विपिन गुप्ता जी, स्वाललिता गुप्ता जी, यश शाह, आशीष जैन जी, अक्षत गुप्ता जी, रवि गुप्ता जी, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन  उपाध्यक्ष इंजीनियर गोपाल दास गंगराड़े जी आदि नें रक्तदान किया। 

संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी ने सभी समाज बंधुओ को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में संगठन के माध्यम से इसी तरह के प्रदेश भर में समाज सेवा कार्यक्रम चलाए जाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समाज बंधु समय-समय पर इस प्रकार के शिविर का आयोजन अपने-अपने क्षेत्र में करते रहें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें