📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : इंदौर रानीपुरा में पांच मंजिला पुरानी इमारत गिरी, 9 घायल

📅 23 September 2025, 01:00 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : इंदौर रानीपुरा में पांच मंजिला पुरानी इमारत गिरी, 9 घायल
indoremeripehchan : इंदौर रानीपुरा में पांच मंजिला पुरानी इमारत गिरी, 9 घायल

इंदौर.

इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात पांच मंजिला पुरानी इमारत ढह गई. हादसे में नौ लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बारिश और जर्जर दीवारों के कारण इमारत कमजोर हुई थी. शहर के वार्ड 60 स्थित कोष्टी मोहल्ले, जवाहर मार्ग पार्किंग के पास सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया.

खबर मिलते ही महापौर और विधायक तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्यों की निगरानी की. प्रशासन ने जेसीबी और अन्य संसाधन मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया है. इंदौर के रानीपुरा इलाके में सोमवार रात करीब 9.10 बजे पांच मंजिला पुरानी इमारत अचानक गिर गई. हादसे में नौ लोग घायल हो गए. उन्हें तुरंत महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. डीन डा घनघोरिया स्वयं एम वाय अस्पताल मे मौजुद है ऐवम पुरी तत्परता से व्यवस्था को संभाल रहे है, ऐवम स्वयं खडे होकर इलाज भी कर रहे है. घायलो का हर संभव इलाज किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दो जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. बिजली कंपनी ने एहतियातन पूरे इलाके की बिजली काट दी, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए. रातभर रेस्क्यू दल ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अभियान चलाया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इमारत लंबे समय से जर्जर हालत में थी. दीवारों में बड़ी दरारें पड़ चुकी थीं और प्लास्टर अक्सर गिरता रहता था. हादसे के समय इमारत के ज्यादातर लोग बाहर थे, जिससे बड़ी जनहानि होने से बच गई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें