📅 Wednesday, 23 September 2026 | 03:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,510 🥈 चांदी (1kg): ₹252,300 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

indoremeripehchan : प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध इंदौर नगर निगम के समस्त कर्मचारी संगठनों की संयुक्त आपत्ति

📅 06 September 2025, 12:33 PM ✍️ indoremeripehchan.in ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध इंदौर नगर निगम के समस्त कर्मचारी संगठनों की संयुक्त आपत्ति
indoremeripehchan : प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध इंदौर नगर निगम के समस्त कर्मचारी संगठनों की संयुक्त आपत्ति

इंदौर.

इंदौर नगर निगम कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी, कार्यवाहक अध्यक्ष भारत सिंह चौहान एवं संगठन मंत्री राहुल तिवारी ने संयुक्त जानकारी में बताया कि इंदौर नगर पालिका निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा से इंदौर में कार्यरत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मांग की है कि प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ विभिन्न विभागों में काम करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को तत्काल निगम से बाहर किया जाए, इस कारण पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध नगर निगम के समस्त कर्मचारी संगठनों की संयुक्त आपत्ति दर्ज कराई.

नगर निगम इंदौर में विगत कुछ समय से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है, जो वर्षों से निगम में कार्यरत हैं. यह स्थिति निगम में कार्यरत वरिष्ठ, कर्मठ एवं अनुभवी कर्मचारियों के मध्य गहरी निराशा एवं असंतोष का कारण बनी हुई हैं.

इस प्रकार की नियुक्तियाँ जहां एक ओर कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर निगम की पारंपरिक प्रशासनिक प्रणाली, कार्य संस्कृति तथा वरिष्ठता पर आधारित पदोन्नति व्यवस्था को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर रही हैं.

हमारी आपत्तियाँ निम्नानुसार हैं :-

1. प्रतिनियुक्तियों की यह प्रक्रिया पारदर्शिता एवं न्यायसंगत मानकों से परे प्रतीत होती हैं.

2. इससे निगम के स्थायी कर्मचारियों की पदोन्नति की संभावनाएं बाधित हो रही हैं, जो सेवा में लंबे समय से निष्ठापूर्वक कार्यरत हैं.

3. यह स्थिति निगम में कार्यरत कर्मचारियों के मध्य पक्षपात, असंतुलन एवं अव्यवस्था की भावना को जन्म दे रही हैं.

नोट : शासन के नियमानुसार कोई भी अधिकारी/कर्मचारी अधिकतम तीन वर्ष की अवधि तक ही प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत रह सकता है. परंतु यह देखा गया है कि कुछ अधिकारी/कर्मचारी वर्षों से नगर निगम इंदौर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं, जो न केवल शासनादेशों का उल्लंघन है, बल्कि इससे निगम की पारदर्शिता एवं नैतिक कार्य संस्कृति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं. ऐसी दीर्घकालीन प्रतिनियुक्तियाँ अक्सर स्वार्थसिद्धि, अनुचित प्रभाव एवं पक्षपातपूर्ण निर्णयों की आशंका को जन्म देती हैं, जिससे कर्मचारी वर्ग में आक्रोश एवं अविश्वास की भावना गहराती जा रही हैं.

अतः हम, नगर निगम के समस्त कर्मचारी संगठनों की ओर से, माननीय आयुक्त महोदय से आग्रह करते हैं कि प्रतिनियुक्ति से पदस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर, शासन के नियमानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय लिए जाएँ, ताकि निगम की कार्य संस्कृति, प्रशासनिक मर्यादा एवं कर्मचारियों का मनोबल सुरक्षित रह सके.

प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध नगर निगम के समस्त कर्मचारी संगठनों की संयुक्त आपत्ति दर्ज कराई जाने के बाद पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों ने भी एक दुसरे से संपर्क कर अपने आका के दरबार में पहुंचकर संगठनों की मांग को दरकिनार कर इंदौर निगम में पदस्थ रहने के लिए जोड़-तोड़ करने का प्रयास में लग गए हैं. अगर इंदौर से दुसरी जगह जाएगे तो उनके पद के अनुसार ही वहां काम करना पड़ेगा और मलाईदार विभाग में नहीं भी मिलेगा. इस लिए बैचैनी देखी जा रही हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें