📅 Friday, 18 September 2026 | 02:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर स्वच्छ भारत मिशन में एक कदम और आगे, इंदौर देश का पहला वाटर प्लस शहर घोषित

📅 11 August 2021, 08:33 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर स्वच्छ भारत मिशन में एक कदम और आगे, इंदौर देश का पहला वाटर प्लस शहर घोषित
इंदौर स्वच्छ भारत मिशन में एक कदम और आगे, इंदौर देश का पहला वाटर प्लस शहर घोषित

इंदौर । इंदौर को देश का पहला वॉटर प्लस शहर घोषित किया गया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के वाटर प्लस प्रोटोकॉल की गाइडलाइन अनुसार नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा शहर की कान्ह सरस्वती नदी एवं शहर में बहने वाले छोटे बड़े 25  नालों में छूटे हुए 1746 सार्वजनिक एवं 5624 घरेलू सीवर आउट फॉल की टैपिंग कर नदी नालों को सीवर मुक्त किया गया

आयुक्त नगर निगम इंदौर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया है कि सीवरेज ट्रीटमेंट हेतु शहर में सात एसटीपी का निर्माण कार्य किया गया एवं एसटीपी से 110 एमएलडी ट्रीटेड वॉटर का उपयोग किया जा रहा है। वाटर प्लस प्रोटोकॉल की गाइडलाइन अनुसार शहर में 147 विशेष प्रकार के यूरिनल का निर्माण किया गया तथा तालाब, कुओं तथा समस्त वॉटर बॉडी की सफाई का कार्य भी किया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें