📅 Tuesday, 27 October 2026 | 07:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news : कुंडलपुर पदारोहण समारोह की झांकी ने मोहा सभी का मन : श्वेत व केसरिया परिधान में शामिल हुए ग्रुप के सदस्य

📅 21 April 2024, 11:35 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news : कुंडलपुर पदारोहण समारोह की झांकी ने मोहा सभी का मन : श्वेत व केसरिया परिधान में शामिल हुए ग्रुप के सदस्य
Indore news : कुंडलपुर पदारोहण समारोह की झांकी ने मोहा सभी का मन : श्वेत व केसरिया परिधान में शामिल हुए ग्रुप के सदस्य

स्वर्णरथ यात्रा में चर्चा का विषय भी बनी : दिगंबर जैन परवार समाज की भी रही सहभागिता

इंदौर.

रविवार को मां अहिल्या की नगरी इन्दौर शहर में महावीर जयंती के अवसर पर स्वर्णरथ यात्रा व शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें दिगंबर जैन परवार समाज की भी सहभागिता रही। सीतलामाता बाजार स्थित कांच मंदिर से प्रारंभ जुलूस में दिगंबर जैन परवार समाज के सदस्य मल्हारगंज स्थित टोरी कार्नर से यात्रा में शामिल हुए। सभी सदस्यों ने यात्रा मार्ग में सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

दिगंब जैन परवार समाज से जुड़े राहुल जैन (स्पोटर््स वल्र्ड) ने बताया कि महावीर जयंती पर निकली स्वर्ण रथ यात्रा में कुंडलपुर पदारोहण समारोह की झांकी भी रही जो महावीर जयंती के जुलूस में सभी समाज बंधुओं के लिए चर्चा का विषय बनी रही। परवार समाज ने टोरी कार्नर पर स्वर्णरथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में पुरूष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केशरिया परिधान में शामिल हुई।

स्वर्णरथ यात्रा में ऐरावत हाथी पर बैठने का सौभाग्य राहुल शिल्पी जैन परिवार को मिला था।  वहीं यात्रा के समापन पश्चात दिगंबर जैन समाज द्वारा राहुल जैन को श्रावक श्रेष्ठी अवार्ड से सम्मानित किया। दिगंबर जैन समाज द्वारा यह अवार्ड जैन समाज में उन सेवाभावी व्यक्तियों को दिया जाता है जो धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढकर हिस्सेदारी निभाते हैं।

तिलक नगर में महावीर जयंती का उत्साह पूर्वक मनी

राहुल जैन (स्पोटर््स वल्र्ड) ने बताया कि सुबह तिलक नगर स्थित प्राचीन जैन मंदिर में महावीर जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। तिलक नगर से भव्य शोभायात्रा भी गाजे-बाजे के साथ निकली। जिसमें सभी समाज बंधु अहिंसा परमो धर्मा का संदेश देते हुए चल रहे थे। लाल मंदिर में शोभायात्रा में आचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज, मुनिश्री पूज्य सागर महाराज, क्षुल्लक श्री पर्व सागर महाराज के साथ ही श्री ब्रह्मचारी भैय्याजी व ब्रह्मचारिणी बहनों का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। यात्रा के समापन अवसर पर आचार्यश्री ने प्रवचनों की अमृत वर्षा भी की।

जिसमें उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज समाज बंधुओं को उनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलने की सीख दी। तिलक नगर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, राजेश उदावत, आशा हुलास सोनी, दीपेश पलवीया, सचिन जैन,  राजेश जैन (लारेल), सुदीप जैन, राजू अलबेला, विशाल जैन, विपुल बांझल, सुरेश लुहाडिय़ा, राजेंद्र मोदी, राजेंद्र गगंवाल, स्वतंत्र हेमचंद जैन, अनिल बडज़ात्या, विशाल पंड्या, विद्या वेद, उर्मिला बघेरवाल, डॉ. प्रकाशचंद्र जैन, आरके जैन, मयंक पहाडिय़ा सहित हजारों समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष विमल अजमेरा ने किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें