indore news : खजराना फ्लाईओवर 4 जून से शुरू करने की तैयारी
इंदौर. खजराना चौराहे पर बन रहे सिक्सलेन फ्लाईओवर की एक भुजा जून में शुरू करने को लेकर काम जोरों पर चल रहा है। बंगाली चौराहे से खजराना तरफ जा रही भुजा शुरू करने के लिए सॉलिड एप्रोच (ब्रिज पर चढ़ाव और उतार) पक्का करने का काम गतदिवस शुरू हो गया।
वहीं डामरीकरण का काम एक हिस्से में पूरा हो गया। बताया जाता हैं कि 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद इस लेन को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद खजराना चौराहे पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
अभी कई बार वाहन चालक पांच-पांच मिनट का सिग्नल होने के बाद भी निकल नहीं पाते। इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने ब्रिज का निरीक्षण किया। वहीं कॉन्ट्रैक्टर को निर्देश दिए कि तीन शिफ्ट में काम कर इस लेन को मानसून से पहले शुरू कर दिया जाए।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश