📅 Wednesday, 04 November 2026 | 10:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने नए इंजीनियरों से किया संवाद

📅 07 July 2023, 08:44 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने नए इंजीनियरों से किया संवाद
indore news : बिजली कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने नए इंजीनियरों से किया संवाद

समर्पित एवं टीम भावना से कार्य करना ही अधिकारी की सफलता का राज

इंदौर :

  • मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने कहा हैं कि समर्पित एवं टीम भावना से कार्य किया जाए, तो कर्मचारी, अधिकारी को सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। संवाद में मधुर शब्दों का उपयोग करे, मर्यादा का ध्यान रखे एवं वरिष्ठों के साथ कनिष्ठों से भी सीखने की भावना रखे।

  • प्रबंध निदेशक श्री तोमर वर्ष 2018 की प्रतिक्षा सूची के असिस्टेंट इंजीनियरों की ट्रेनिंग के उपरांत संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री तोमर ने कहा कि दफ्तर, फील्ड सभी जगह तनाव मुक्ति का माहौल निर्मित किया जाए, यह इंजीनियर स्वयं एवं साथी कार्मिकों के लिए रामबाण साबित होगा। प्रबंध निदेशक ने कहा कि हमारा क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है, राजस्व संग्रहण का क्षेत्र है, साथ ही बिजली का कार्य जोखिम से भरा है। ऐसे में नए इंजीनियरों को बहुत ही गंभीरता से कार्य करना होगा, प्रत्येक इंजीनियर को बहुउद्देश्यीय प्राथमिकताओं पर खरा उतरना होगा।

    इन नए इंजीनियरों ने विभिन्न जिलों के जोन, वितरण केंद्रों पर फील्ड ट्रेनिंग ली। इसके बाद इन्हें विधिवत क्लास रूम एवं इंडक्शन ट्रेनिंग प्रदान की गई। इस प्रतिक्षा सूची में 2 महिलाओं समेत कुल 9 इंजीनियर शामिल है। आयोजन में मुख्य महाप्रबंधक श्री रिंकेश कुमार वैश्य, निदेशक वाणिज्य श्री पुनीत दुबे, निदेशक तकनीकी श्री सचिन तालेवार, संयुक्त सचिव श्री तरूण उपाध्याय आदि ने भी विचार रखे। नए इंजीनियरों के इस रोचक संवाद कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्रीमती रीना चौधरी ने किया। आभार माना श्रीमती स्वाति दुबे ने।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें